सचिवालय बैठक से पहले बालुवाटार में ओली और प्रचण्ड बीच चर्चा
२८ अगस्त, काठमांडू । प्रधानमन्त्री केपी शर्माओली और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ बीच मुलाकात वार्ता हुई है ।
प्रधानमन्त्री ओली के सचिवालय का एक सदस्य ने जानकारी दी कि ओली और प्रचण्ड बीच शुक्रवार दोपहर १२ बजे के बाद बालुवाटर में मुलाकात और वार्ता हुई है ।
पता चल रहा है कि उनलोगों के बीच शनीवार की सचिवालय बैठक की तैयारी के विषय में चर्चा हुई होगी । और पार्टी के अन्दर की समस्या समाधान के लिए गठित कार्यदल द्वारा बुझाया गया प्रतिवेदन के विषय पर चर्चा हुई है ।
कल शनिवार दिन के ११ बजे से महासचिव विष्णु पौडेल नेतृत्व के ६ सदस्यीय कार्यदल द्वारा दिया गया प्रतिवेदन पर चर्चा के लिए सचिवालय बैठक होगी ।

