विराटनगर के कोशी अस्पताल में कोरोना संक्रमण से लहान की एक महिला की मृत्यु
२८ अगस्त, सिरहा । लहान की कोरोना संक्रमित दिर्घरोगी ६५ वर्षीय एक बृद्ध महिला की उपचार के क्रम में शुक्रवार मृत्यु हुई है ।
अस्पताल ने जानकारी दी कि विराटनगर स्थित कोशी अस्पताल के कोभिड उपचार केन्द्र में लहान–९ खुट्टीपारि की एक बृद्ध महिला की उपचार के वक्त मृत्यु हुई है ।
दिर्घरोगी महिला के स्वासप्रश्वास में समस्या आने के बाद गुरुवार को कोभिड अस्पताल में भर्ती की गई थी । अस्पताल ने जानकारी दी कि स्वाब परीक्षण के बाद गुरुवार को ही कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई थी । अवस्था गम्भीर होने के बाद उस महिला को ४ घण्टा आइसोलेशन में रखकर उपचार किया गया था । उसी अवस्था में उस महिला की मृत्यु हो गई ।

