सुनसरी के धरान में हेरोइन के साथ एक गिरप्तार
हिमालिनी प्रतिनिधि बिराटनगर । सुनसरी जिला अंतर्गत धरान में प्रतिबंधित अवैध लागू औषध हेरोइन के साथ एक युवक को गिरप्तार किया है । गिरप्तार युवक का पहचान धरान वार्ड 3 निवासी 20 वर्षीय विजय शेर्पा के रूप में हुआ है । प्राप्त जानकारी अनुसार गुप्त सूचना पर इलाका प्रहरी कार्यालय धरान ने उक्त युवक के घर तलासी लिया जहाँ उसके घर से 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ । धरान पुलिस थाना में लाकर युवक से पूछ ताछ कर रही है ।

