Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगवनी मे रेल के महाप्रबंधक सिंह से विराटनगर के व्यपारियों का भेट ।

 

Rail Maha Prabandhak Shree Singh ke Saath Morang ke Udhyogi Byapari१८, मार्च,विराटनगर , माला मिश्रा । पूर्वोतर सीमा रेल के महाप्रबंधक (जीएम) रंजीत सिंह बिर्दी सोमवार को स्पेशल ट्रेन से भारत-नेपाल सीमा पर अवसिथत जोगबनी रेलवे स्टेशन पहुंचे तथा स्टेशन पर नवनिर्मित अति विशिष्ट कक्ष तथा परिभ्रमण क्षेत्र का उदघाटन किया। इस मौके पर मोरंग व्यापार संघ तथा उधोग संगठन मोरंग के प्रतिनिधि ने जीएम से मिलकर नेपाली व्यापारियों को रेल से सामान मंगाने पर हो रहे कठिनार्इयों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इसके अलावा कलकत्ता जानेवाली चितपुर एक्सप्रेस को नियमित व समय में बदलाव सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन पत्र सौंपा। मोरंग के व्यापारिक प्रतिनिधि मंडल में मोरंग व्यापार संघ के अध्यक्ष अविनाश बोहरा, उधोग संगठन मोरंग के अध्यक्ष दिनेश गोलछा, संस्था के सचिव क्रमश श्याम भंडारी, सोम अधिकारी, राकेश सुराना, बिजेन्द्र परासर, मोरंग व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन सारडा, जीवन नेपाल सहित अन्य लोग शामिल थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *