नेपालगन्ज मे विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया गया ।
नेपालगन्ज । पवन जायसवाल । विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर नेपालगन्ज में चैत्र २ गते शुक्रवार के दिन वक्तृत्वकला, अन्तरकृया और स्मारिका विमोचन लगायत विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया । वाणिज्य कार्यालय नेपालगन्ज ने बाके जिला के माध्यामिक विद्यालय स्तरीय वक्तृत्वकला प्रतियोगिता और अन्तरकृया कार्यक्रम उपभोक्ताओं को तत्काल न्याय नारा सहित सम्पन्न किया गया था ।
उस अवसर में उपभोक्ता हक हित संरक्षण के क्षेत्रों में कलम चला रहे पत्रकार अर्जुन ओली को शुक्रवार के दिन एक समारोह के वीच सम्मान भी किया गया था । विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर में वाणिज्य कार्यालय नेपालगन्ज मे आयोजन किया उसी कार्यक्रम में ओली सम्मानित हुये हैं ।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बाके के स्थानीय विकास अधिकारी विश्वराज डोटेल ने प्रशंसा पत्र सहित खादा और अबीर लगाकर पत्रकार ओली को सम्मान किया था ।
इसी तरह उपभोक्ता अधिकारों के पक्ष में आवाज उठाते आ रहे अनौपचारिक क्षेत्र सेवा केन्द्र ईन्सेक के क्षेत्रीय संयोजक भोला महत, जिला बार के अध्यक्ष विश्वजीत तिवारी, उपभोक्ता मञ्च की मञ्जु शर्मा, जियाउल हक जीनु, नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ, कोहलपुर उद्योग ब्यापार संघ तथा मातृभूमि विकास मञ्च (मोडेफ नेपाल) लगायत लोगों को भी सम्मान किया गया था ।
उसी अवसर में वाणिज्य कार्यालय के प्रमुख गोबिन्द प्रसाद पाण्डेय ने उपभोक्ता हकहित संरक्षण में योगदान पहुँचमाते आ रहे विभिन्न क्षेत्रों मे सम्बद्ध व्यक्तियों को हरेक वर्ष सम्मान करने की जानकारी कराया ।
बाके जिला के माध्यमिक विद्यालय के छात्र और छात्राओं के बीच अलग अलग उपभोक्ता जनचेतनाओं में बिद्यार्थीओं की भूमिका बिषय पर बक्तृत्वकला प्रतियोगिता कराया गया था । एक समूह प्रथम, द्वितीय, तृतीय औ्रर सान्त्वना २ करके ५ और दुसरा समूह से ५ करके १० लोगों को नगद पुरस्कार, प्रमाणपत्र और मेडल सहित कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि में रहे बाके जिला के स्थानीय विकास अधिकारी विश्वराज डोटेल ने पुरस्कार वितरण किया था ।
छात्र तर्फ के वक्तृत्वकला प्रतियोगिता में सगरमाथा ज्ञानकुञ्ज उच्च माध्यमिक विद्यालय रझेना के छात्र नबिन भुसाल ने प्रथम, लक्ष्मी उच्च माध्यमिक विद्यालय बर्दहवा रझेना के छात्र जगतराज उपाध्याय ने द्वितीय, पशुपती उच्च माध्यामिक विद्यालय रनियापुर के छात्र आदित्य बि.क.ने तृतीय तथा आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय नेपालगन्ज के छात्र बलराम साउद और शान्ती विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय धम्बोजी नेपालगन्ज बा“के के छात्र आसुतोष गुप्ता ने सान्त्वना स्थान प्राप्त किया था ।
छात्राओं तर्फ के बक्तृत्वकला प्रतियोगिता में पशुपती उच्च माध्यमिक विद्यालय राझा की छात्रा रेश्मा भुषाल ने प्रथम, अरुणोदय बोर्डिड्ड स्कुल खजुरा की छात्रा ऋचा सापकोटा द्वितीय, मुनतारा बोर्डिड्ड स्कुल राझा की छात्रा कल्पना रावल ने तृतीय तथा सेन्ट थोमस र्र्बोिर्डग स्कूल की छात्रा सृजना पौडेल और मार्डन पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय नेपालगन्ज की छात्रा पवित्रा न्यौपाने ने सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त की थी । प्रथम होने वालों को १ हजार ५ सौ, द्धितीय होने वालों को १ हजार, और सान्तना होने वालों को दो सौ ५० रुपियाँ सहित ट्रफी औ प्रमाण–पत्र स्थानीय बिकास अधिकारी डोटेल ने बिनेताओं छात्र–छात्राओं को पुरस्कृत किया था ।
इसी तरह कार्यक्रम के दुसरे चरण में विश्व उपभोक्ता दिवस के विषय में अन्तरकृया कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । उपभोक्ता मञ्च बा“के के अध्यक्ष डा. नारायण प्रसाद सुवेदी के अध्यक्षता में शुरु हुआ कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि में बा“ंके जिला के स्थानीय विकास अधिकारी विश्वराज डोटेल रहे थे ।
अन्तरकृया कार्यक्रम में जिला प्रशासन कार्यालय बा“के के प्रशासकीय अधिकृत बसन्त कुमार कनौजिया, औषधी ब्यवस्था कार्यालय नेपालगन्ज के प्रमुख निनु श्रेष्ठ, जिला पशुसेवा कार्यालय काँकृे के पशु विकास अधिकृत, नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के उप महासचिव रचना श्रेक्ष्ठ, मध्यपश्चिम पेट्रोलियम डिलर्स एशोसिएन के अध्यक्ष शिव राज श्रेष्ठ, मधेशी उपभोक्ता मञ्च बा“के के अध्यक्ष मुनवर अली हलवाई, खाद्य तथा किराना ब्यवसायी संघ बा“के के उपाध्यक्ष फणाधर भण्डारी, भेरी अञ्चल औषधी ब्यबसायी संघ के अध्यक्ष गोपीचन्द्र बर्णवाल लगायत लोगां ने विश्व उपभोक्ता दिवस और उपभोक्ता अधिकारों के बारे में अपना–अपना धारणा रखते हुये कहा इस अवस्था में ब्यवसायी और उपभोक्ताओं को जागरुक होकर वस्तु तथा सेवाओं का प्रयोग करने के लिये बताया ।
अन्तरकृया कार्यक्रम में अवधारणा प्रस्तुत करते हुये वाणिज्य कार्यालय नेपालगन्ज के कार्यालय प्रमुख गोबिन्द प्रसाद पाण्डेय ने ब्यबसायी और उपभोक्ताओं बस्तु तथा सेवाओं का गुणस्तर, नापतौल, लेबल तथा मूल्य में सचेत रहकर ही खरीद बिक्री प्रकृयाओं में सहभागी होने के लिये कहा और बस्तु तथा सेवाओं का गुणस्तर, नापतौल, लेबल तथा मूल्यों में कुछ शंका लगने पर नियमनकारी निकायों में निबेदन करने के लिर्ये धारणा ब्यक्त करते हुये विगत दो वर्ष इधर नेपालगंज क्षेत्रों में ज्यादा अनुगमन निरीक्षण हुआ उपभोक्ता जनचेतना काम होने के कारण ब्यबसाय दर्ता नबीकरण आदि में बृद्वि हुआ वाणिज्य कार्यालय नेपालगंज को राजश्व दुगुना बढा और उपभोक्ताओं ने बस्तु तथा सेवाओं के खिलाफ में भी बिचार ब्यक्त किया था ।
कार्यक्रम के दुसरे सत्र के अन्त्य में विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर वाणिज्य कार्यालय नेपालगंज ने प्रकाशन किया हुआ उपभोक्ता सन्देश नामक स्मारिका को बिमोचन कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि में रहे बांंके जिला के स्थानीय बिकास अधिकारी डोटेल ने किया था । उपभोक्ता सन्देश नामक स्मारिका में उपभोक्ता अधिकार के बिषय में स्थानीय प्रशासन, वाणिज्य, खाद्य प्रबिधी तथा गुण नियन्त्रण, गुणस्तर तथा नापतौल, औषधी ब्यबस्था कार्यालय, उद्योग बाणिज्य संघ, उपभोक्ता अधिकारबादी संस्था, नागरीक समाज तथा कानून व्यवसायीओं के भूमिकाओं से सम्बन्धि जनचेतनामूलक एक दर्जन लेख रचनाओं रखागया हैं । जानकारीमूलक स्मारिका दशौ हजार प्रकाशित आम ब्यवसायी और उपभोक्ताओ को वितरण करके उपभोक्ता जनचेतना विस्तार किया जायेगा । दिवस के अवसर में बा“के जिला बार, अडिटर एसोसिएसन लगायत सघं संस्थाओं के सहकार्य में वाणिज्य कार्यालय नेपालगन्ज ने त्रिभुवन चोक में चलते रहे सर्वसाधारणों को उपभोक्ता जनचेतनामूलक बहुभाषिक (नेपाली, अवधी, थारु और उर्दु) को १६ बुूँदे स्मारिका एक हजार बितरण किया गया था ।

