Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिस नेपाल–२०१३ की उपाधि इशानी श्रेष्ठ के हाथ में ।

 

miss-nepal-top-3काठमांडू, २१ मार्च । लिलानाथ गौतम । इस साल की ‘मिस नेपाल’ की उपाधी काठमांडू निवासी २१ बर्षीया  इशानी श्रेष्ठ ने जित लिया है । अन्तिम चरण के प्रतिस्पर्धा में सहभागी १७ प्रतिस्पर्धी को पिछे छोड़ते हुए उन्होंने उपाधि पर कब्जा जमाया है । बिहीबार साम को काठमांडू में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता श्रेष्ठ को ‘मिस नेपाल– २०१२’ की विजेता श्रृष्टि श्रेष्ठ ने ‘क्राउन’ पहना दिया । ‘मिस नेपाल’ उपाधि के साथ साथ श्रेष्ठ ने नगद ५० हजार पुरस्कार और विविध ‘गिफ्ट ह्याम्पर’ भी जित लिया है । श्रेष्ठ इस साल आयोजना होनेवाले ‘मिस वल्र्ड’ में नेपाल के तफर से प्रतिनिधित्व करेगीं ।
इसी तरह इस साल के ‘मिस नेपाल अर्थ’ की उपाधी जितनेवाली में रोजिशा शाही है । उन्होंने उपाधि के साथ–साथ ३५ हजार नगद पुरस्कार और ‘गिफ्ट ह्याम्पर’ अपने हाथ लिया । वह भी इसी साल आयोजना होनेवाली ‘मिस अर्थ’ में प्रतिनिधित्व करेगी । इसी तरह इस प्रतियोगिता में ‘मिस नेपाल इन्टरनेशनल’ का उपाधी काठमांडू निवासी श्रृतिमा शाह, ‘मिस व्युटिफुल स्माइल’ की उपाधी रिचु श्रेष्ठ, ‘मिस ट्यालेन्ट’ का उपाधी सिपोरा गुरुङ, ‘मिस पब्लिक च्वाइस’ की उपाधी अश्मिता सिटौला ने जित लिया है ।
स्मरणीय है– ‘द हिडन ट्रेजर’ के आयोजना में हर साल ‘मिस नेपाल’ प्रतियोगिता हो रहा है । यह  १९वाँ संकरण है । प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में मालती शाह, मलिना जोशी, बलबहादुर कुँवर, सरोसी शेरचन, सलमान रतिफ, रिमा विश्वकर्मा, चारु मनहोत्रा, राजेन्द्र शलभ, अनुपबहादुर मगर, राजेन्द्र शलभ लगायत  थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *