काठमांडू में निर्माण हो रहा है ९ हजार आइसोलेसन बेड, कहां कितने बेड ? आप भी देखिए–

काठमांडू, २९ अगस्त । कोरोना वायरस (कोभिड–१९) महामारीको लक्षित करते हुए सरकार ने काठमांडू उपत्यका में लगभग ९ हजार आइसोलेसन बेड निर्माण की तैयारी शुरु की है । काठमांडू में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रही वृद्धि को मध्यनजर करते हुए काठमांडू उपत्यका स्थित विभिन्न अस्पताल तथा सार्वजनिक स्थलों में आइसोलेसन बेड निर्माण करने को ठान ली है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय स्रोत का कहना है कि आगामी एक हफ्ता के भीतर उल्लेखित परिणाम में आइसोलेसन बेड निर्माण सम्पन्न करने की तैयारी है । मन्त्रालय ने कहा है कि ९ हजार बेडों में से २ हजार लक्षण वाले मरीजों की उपचार के लिए प्रयोग में लाया जाएगा और बांकी ७ हजार बेड लक्षण बिना संक्रमित व्यक्तियों को प्रयोग में लाया जाएगा ।
मन्त्रालय से प्राप्त स्रोत के अनुसार आज के दिन नेपाल विद्युत तालिम केन्द्र खरिपाटी में २०० बेड़ तयारी अवस्था में है, यहां पुनः १०० बेड वृद्धि कर कूल ३०० बेड बनाने की तैयारी है । इसीतरह कीर्तिपुर स्थित आयुर्वेद केन्द्र में २२० बेड, दहचोक स्थित मनमोहन मेडिकल कॉलेज में ३२० बेड, इचंगुनारायण में स्थित आपतकालीन भवन में ५०० बेड, यति अस्पताल में ५० बेड, स्टाप कॉलेज जावलाखेल में १०० बेड, बालाजु स्थित जनमैत्री अस्पताल में ३०० बेड, बसुन्धरा स्थित कान्तिपुर डेन्टल कॉलेज शिक्षण अस्पताल में १०० बेड, कान्तिपुर अस्पताल तीनकुने में ५० बेड निर्माण करने की तैयारी है ।
इसीतरह मेघा अस्पताल में ५० बेड, नेपाल मेडिकल कॉलेज में १०० बेड, केएमसी दुवाकोट में १०० बेड, किष्ट मेडिकल कॉलेज में १०० बेड निर्माण के लिए भी मन्त्रालय ने संबंधित अस्पतालों से सम्झौता की है ।

