Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना महामारी को देखते हुए बिराटनगर में कोभीड अस्पताल का शुभारंभ 

 


माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर स्थित मदर एन्ड चाइल्ड अस्पताल को कोभीड अस्पताल के रूप में रूपांतरण किया गया है । बिराटनगर में बढ़ रहे कोरोना मरीज को देखते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में चर्चित
नयूरो कार्डियो एन्ड मल्टीस्पेसियलिटी अस्पलात के द्वारा बनाए गए उक्त अस्पताल का उद्घाटन सामाजिक विकास मंत्री जीवन धिमिरे ने किया है । अस्पताल में पीसीआर परीक्षण ल्याब ,  कोभीड उपचार पैकेज , प्रीमियम पैकेज आदि सुविधा  है । नयूरो अस्पताल का आपरेशन डायरेक्टर राजेश भट्टराई ने बताया अब लोगो  को सरकारी अस्पताल पर निर्भर नही रहना पड़ेगा ना ही इधर उधर भटकना पड़ेगा । फिलहाल अस्पताल में 50 बेड , भेंटीलेटर 2, आईसीयू 7 रख इलाज शुरू किया गया है । सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर भाग लेने बाले नयूरो अस्पताल का अध्यक्ष डॉ बीरेंद्र बिष्ट ने बताया कोरोना महामारी को देखते हुए लोगो को असुविधा न हो ,समय पर इलाज हो इस उद्देश्य से उक्त कोभीड अस्प्ताल खोला गया है । सरकारी अस्पताल में जगह नही मिलने पर मरीज को बीपी कोइराला स्वास्थ्य प्रतिष्ठान धरान रेफर किया जाता था जिसमे समय का बर्बादी होता था। कई लोगो का  अस्पताल पहुचने से पूर्व ही मौत हो चुका है । इन सभी बातों के मद्देनजर उक्त अस्पताल खोली गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *