Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना कहरः आज तक की सभी दैनिक रेकर्ड ब्रेक, कूल संक्रमित ३८५६१ और मृतक संख्या २२१ पहुँच गई

 

काठमांडू, ३० अगस्त । नेपाल में कोरोना संक्रमण की वृद्धि दर उच्च होती जा रही है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा आइतबार सार्वजनिक तथ्यांक अनुसार दैनिक संक्रमण और मृत्यु दर की सभी तथ्यांक में रेकर्ड ब्रेक हो गया है । मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में देश भर १२२१ नयां व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है, यह आज तक के ही सबसे अधिक दैनिक संक्रमण संख्या है ।
इसीतरह काठमांडू उपत्यका में हो रहे संक्रमण संख्या भी आज तक के ही सबसे अधिक दिखाई दी है । पिछले २४ घंटों में काठमांडू उपत्यका में संक्रमितों की संख्या ४२९ है और देश भर मृतकों की संख्या १४ है । यह दोनों संख्या ने भी रेकर्ड ब्रेक किया है । नयां तथ्यांक के अनुसार अब देशभर कोरोना से संक्रमित होनेवालों की संख्या ३८५६१ पहुँच गई है और मृतकों की कूल संख्या २२१ पहुँच गई है ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में २६७ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिश्चार्ज हो गए हैं । इसतरह डिश्चार्ज होनेवालों की कूल संख्या २०८२२ पहुँच गई है । मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों की संक्रमित संख्या और जिला इस प्रकार है–
काठमांडू– ३७२
चितवन– ९०
बारा–८२
धनुषा–७५
रुपन्देही–६१
मोरङ–४९
बझाङ–४७
पर्सा–४६
भक्तपुर–४५
महोत्तरी–३७
सर्लाही–३४
सुनसरी–३३
सिराहा–२६
काभ्रे और कपिलवस्तु–२५–२५
नवलपरासी–२१
बाँके–१४
ललितपुर–१२
झापा और डोटी–११–११
मकवानपुर–९
पाल्पा और अछाम– ८–८
सप्तरी, गुल्मी, बर्दिया और कैलाली– ६–६
सिन्धुली, कास्की, गोरखा, प्युठान और दाङ– ५–५
ओखलढुंगा और तनहुँ ४–४
धादिङ, बाग्लुङ और अर्घाखाँची– ३–३
संखुवासभा, सिन्धुपाल्चोक, नवलपुर और दार्चुला– २–२
इलाम, पाँचथर, रामेछाप और कञ्चनपुर– १–१

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *