धनुषा के धनौजी गाँवपालिका में साँझा स्वर्गद्वारी का निर्माण
जनकपुरधाम ।

प्रदेश नं. २ की अस्थायी राजधानी जनकपुरधाम से कुछ ही दूरी में स्थित धनुषा के धनौजी गाँवपालिका में साँझा स्वर्गद्वारी निर्माण कार्य शुरु किया गया है ।
धनुषा के धनौजी गाँवपालिका वडा नं. 3 में सभी धर्मों के मृतकों के लिए अन्तिम संस्कार करने की जगह एक ही स्थान में बनाया जा रहा है । कुल चार बीघा जमीन में यह निर्माण किया जाएगा यह स्वर्गद्वारी नेपाल में पहला है ।
गाँवपालिका के लिए प्रत्यासी अध्यक्ष तथा नेकपा के युवा नेता राज कुमार यादव के विशेष पहल में नेपाल सरकार के तराई मधेश समृद्धि परियोजना सहित स्थानीय स्तर से १६ करोड की लागत में साँझा समाधीस्थल निर्माण किया जा रहा है । स्थानीय और स्थानीय स्तर से २ लाख ५० हजार सहयोग किया गया है तराई मधेश समृद्धि से २५ लाख रुपया निकाला गया है ।
“कमन हेभेन” अर्थात साझा स्वर्गदारी नाम का यह स्थल धनौजी गाउँपालिका वडा नं. ३ के पुरना नदी (पुरानो नदी) झीझी कटैया में निर्माण किया जा रहा है। हिन्दू, मुस्लिम ईसाई सभी धर्म का समाधि स्थल एक ही जगह पर बनाए जाने जानककारी नेता राजकुमार यादव ने दी है ।
निर्माण के लिए अलग किए गए जमीन में से १ विघा १ कठ्ठा में बडा पोखर निर्माण तथा दक्षिण की ओर ४ आर्यघाट समेत निर्माण किया जाएगा जिसमें १ विद्युत शवदाह गृह और उत्तर की तरफ ईसाई धर्मावलम्बियों का समाधी स्थल, उत्तरपूर्व तरफ अन्य धर्मावलम्बियों का समाधि स्थल निर्माण किया जाएगा ।

