श्रम मन्त्री यादव द्वारा ‘श्रम सूचना बैंक’ उद्घाटन, जहां बेरोजगार युवा नौकरी के लिए जा सकते हैं
काठमांडू, ३० अगस्त । बेरोजगार युवा को लक्षित कर सरकार ने ‘श्रम सूचना बैंक’ स्थापना की है । श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्री रामेश्वर राय यादव ने आइतबार औपचारिक रुप में इसका उद्घाटन किया है । मन्त्री राय के अनुसार सरकार द्वारा चालू आर्थिक वर्ष में घोषित कार्यक्रम को सम्बोधन करने के लिए सरकार ने श्रम सूचना बैंक स्थापना की है ।
श्रम सूचना बैंक सरकार स्वामित्व में स्थापित ऐसा प्लेट र्फम हैं, जहां बेरोजगार युवा को रोजगारी ढूढ़ने के लिए स्वयम् सरकारी सहयोग प्राप्त होता है । यही बैंक प्रयोग कर रोजगारदाता कंपनी भी श्रमिक मांग कर सकती है । यही जाकर श्रमिक भी अपने रुची और क्षमता के अनुसार रोजगार मांग कर सकते हैं । इसके लिए रोजगारदाता और श्रमिक दोनों को श्रम बैंक की आधिरिक वेभसाइट (www.lib.gov.np) में जाकर अपने विवरण प्रविष्ट करना होगा ।

