Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनुषा में निषेधाज्ञा पुनः बढाया गया

 

काठमांडू, ३० अगस्त । धनुषा जिला में निषेधाज्ञा पुनः बढ़ाया गया है । कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ जाने के कारण स्थानीय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है । धनुषा जिला के प्रमुख जिला अधिकारी प्रेम प्रसाद भट्टराई के अनुसार जिला भर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, समुदाय स्तर में कोरोना संक्रमण फैला चुका है, इसीलिए जोखिमपूर्ण अवस्था को मध्यनजर करते हुए निषेधाज्ञा बढाया गया है ।
इससे पहले भाद्र १४ गते तक के लिए निषेधाज्ञा जारी की गई थी । अब निषेधा भाद्र २१ गते रात १२ गते तक के लिए बढ़ाया गया है । प्रमुख जिला अधिकारी भट्टराई के अनुसार निषेधाज्ञा समय में सुरक्षा मापदण्ड पालना कर हर दिन सुबह ६ बजे से १२ बजे तक पसल संचालन किया जा सकता है और सर्वसाधाण वही समय में आवश्यक सामाग्री खरीद कर सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com