पीसीआर परीक्षण शुल्क घटाया गया, लेकिन अब सर्वसाधारण से भी शुल्क लेने की तैयारी
काठमांडू, ३० अगस्त । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने कोरोना संक्रमित पहचान के लिए होनेवाला पीसीआर परीक्षण शुल्क को घटाया है । मन्त्रालय के सहायक प्रवक्ता समीर कुमार अधिकारी के अनुसार अब पीसीआर टेष्ट के लिए ४४०० नेपाली रुपयां लगेगी । अधिकारी का कहना है कि सेवा शुल्क सहित यह मूल्य है, इससे अधिक लेना स्वीकृत नहीं है । स्मरणीय है, इससे पहले मन्त्रालय ने ही पीसीआर परीक्षण शुल्क ५५०० रुपयां तय किया था ।
इसीतरह सरकार ने अब कोरोना परीक्षण में सर्वसाधारण से भी शुल्क लेने की तैयारी शुरु की है । आज तक कोरोना संबंधी सभी परीक्षण सरकार की ओर से निःशुल्क होता आ रहा था, प्राइभेट अस्पताल में की गए परीक्षण की शुल्क सरकार देती आ रही थी । लेकिन अब परीक्षण शुल्क लेने के लिए मापदण्ड बनाया जा रहा है । सहायक प्रवक्ता अधिकारी के अनुसार अब संक्रमित के निकट संपर्क में आए व्यक्ति, लक्षणयुक्त व्यक्ति और अग्रमोर्चा में रहकर काम करनेवाले व्यक्तियों को ही कोरोना परीक्षण निःशुल्क की जाएगी ।
बताया गया है कि जो व्यक्ति खूद कोरोना परीक्षण के लिए जाते हैं, उन लोगों से शुल्क लेने की तैयारी सरकार ने की है ।

