Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गणपति डेन्टल क्लिनिकद्वारा मास्क, चाउचाउ और पानी बितरण

 

नेपालगन्ज (बाँके) पवन जायसवाल ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज मेडिकल कालेज के सामने स्थित गणपति डेन्टल क्लिनिक नेपालगन्ज ने कोरोना संक्रमण रोकथाम के सहयोग हेतु स्वास्थ्य तथा जलपान सामाग्री वितरण किया । क्लिनिक ने स्वास्थ्य सामाग्री तथा चाउचाउ और पानी वितरण किया है । कार्यक्रम के लिए अनलाईन खोजखवर मिडिया पार्टनर है । क्लिनिक संचालक डा. प्रतिक श्रेष्ठ के अनुसार अभियान में गणपति डेन्टल क्लिनिक नेपालगन्ज के आगे सडक में चलने वाले सर्वसाधरण लोगों को मास्क, चाउचाउ तथा पानी वितरण किया ।
उनके अनुसार, करीव चार सौ लोगों को मास्क वितरण किया गया है । कोरोन भाइरस महामारी के बीच फ्रन्टलाइन में रहकर जनता की सेवा में अहोरात्र जुटे रहने वाले सुरक्षाकर्मियों भी राहत मिले, यही उद्देश्य के साथ यह अभियान संचालन किया गय है । इससे पहले गणपति डेन्टल क्लिनिक ने जमुनाहा नाका से धम्वोझी तक सडक डियूटी में खटे रहें नेपाली सेना, सशस्त्र प्रहरी और नेपाल प्रहरी को एन ९५ मास्क, सेनिटाइजर, सर्जिकल ग्लव्स, ग्लूकोन डी, विष्कुट और पानी वितरण किया गया था । अभियान में जावेद खाँन और वसिम अन्सारी ने सहयोग किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *