पर्सा पुलिस के डीएसपी शाही की तबदला, उनकी जगह में प्यूठान से आ रहे हैं कार्की
वीरगंज, ३१ अगस्त । जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के पुलिस नायब उपरीक्षक (डीएपी) वीरन्द्र बहादुर शाही की तबदला हो गई है । नेपाल पुलिस ने हाल ही में ७२ डीएपी का तबदला था, उसी क्रम में शाही भी पर्सा से पुलिस प्रधान कार्यालय साइबर व्युरो काठमांडू पहुँच गए हैं ।
पुलिस सूत्र के अनुसार डीएसपी शाही के जगह डीएसपी नरेन्द्र कुमार कार्की आ रहे हैं । कार्की जिला पुलिस कार्यालय प्यूठान के निवर्तमान डीएसपी हैं ।

