Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में कोरोना से पहली बार स्वास्थ्यकर्मी की मृत्यु

 

काठमांडू, ३१ अगस्त । नेपाल में पहली बार कोरोना संक्रमित एक स्वास्थ्यकर्मी की मृत्यु हो गई है । मरनेवाले चिकित्सक हैं– महोत्तरी जिला मनरा शिस्वा नगरपालिका–४ के ३५ वर्षीय हेल्थ असिस्टेन्ट । स्मरणीय है, अभी तक नेपाल में कोरोना से मरनेवालों की संख्या दो सौ ऊपर हो चुकी है, लेकिन आज तक कोई भी स्वास्थ्यकर्मी नहीं मरे थे । यह पहली घटना है ।
महोत्तरी जिला के प्रमुख जिला अधिकारी कृष्ण बहादुर कटुवाल के अनुसार स्वास–प्रश्वास में समस्या आने के बाद उनको काठमांडू लाया जा रहा था । लेकिन रास्ते (सिन्धुली) में ही उन्होंनें दम तोड दिया है । कुटवाल के अनुसार मृत्यु होने के बाद स्वाब संकलन कर परीक्षण के लिए जनकपुर भेज दिया गया था, रिपोर्ट पोजेटिभ आया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *