Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में २९८ सहित देश भर ८९९ नयां व्यक्ति में संक्रमण पुष्टी

 

काठमांडू, ३१ अगस्त । पिछले २४ घंटों में देश भर ८९९ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण पुष्टी हुआ है । उसमें से २९८ संक्रमित काठमांडू उपत्यका के हैं । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता प्रा.डा. जागेश्वर गौतम के अनुसार पिछली बार काठमांडू में १९०, ललितपुर ६७ और भक्तपुर में ४१ नयां व्यक्ति में कोरोना पाया गया है ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में देशभर १११२९ व्यक्तियों में कोरोना वायरस परीक्षण किया गया था । उन लोगों में से ३०३ महिला और ५९६ पुरुष में कोरोना पाया गया है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ३९४६० पहुँच गई है । इन लोगों में से १७८२२ संक्रमित संक्रमित हैं, बांकी कोरोना को पराजित कर अपने घर वापस हो चुके हैं ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में ५८८ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस हो गए हैं । इसतरह कोरोना को पराजित करनेवालों की कूल संख्या २१४१० पहुँच गई है । मन्त्रालय के अनुसार आज तक की तथ्यांक अनुसार कोरोना से ठीक होनेवालों की दर ५४ प्रतिशत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *