रौतहट में पुजारी हत्याकाण्डः पुलिस ने गिरफ्तार किया दो व्यक्ति को
रौतहट, ३१ अगस्त । रौतहट जिला माधव नारायण नगरपालिका–२ खेसहरिया स्थित हनुमान मन्दिर के पुजारी श्रीराम साह की हत्या गत भाद्र ३ गते हुई थी । उस हत्याकाण्ड में संलग्न व्यक्तियों की खोजी पुलिस लम्बे समय से कर रही थी, लेकिन सुराक नहीं मिल पा रहा था । ऐसी ही अवस्था में सोमबार पुलिस ने उसी हत्याकाण्ड में संलग्न होने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है ।
जिला पुलिस कार्यालय रौतहट के अनुसार गोनाही नगरपालिका निवासी रामनरेश पटेल और बाल कुमार पाटेल को गिरफ्तार किया गया है । भारतीय पुलिस की सहयोग से उन लोगों को गिरफ्तार कर रौतहट लाया गया है । पुलिस स्रोत के अनुसार प्रारम्भीक अनुसंधान में कोई भी धार्मिक कारण नहीं है । लेकिन अभियुक्त ने अभी तक आरोप स्वीकार नहीं किया है ।
पुलिस का कहना है कि हत्याकाण्ड में सहभागी देवाही गोदाही नगरपालिका वार्ड १ के वडाध्यक्ष शेख नरुल्लाह, राजेन्द्र पटेल, कहिल पटेल और रामप्रवेश पटेल फरार हैं । स्मरणीय रात खाना खाते वक्त अज्ञात समूह ने पूजारी के ऊपर गोली मार कर हत्या कर दी थी । हत्यारे को पहचान करने में असफल होने के आरोप में जनस्तर से पुलिस की आलोचना भी हो रही थी ।

