Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालाजु स्थित जनमैत्री अस्पताल पुनः संचालन में, जहां है कोभिड–१९ संक्रमितों के लिए १०० बेड़ क्षमता

 

काठमांडू, ३१ अगस्त । बालाजु स्थित जनमैत्री अस्पताल को पुनः संचालन में लाया गया है । विविध कारण वि.सं. २०७२ साल के भू–चाल के बाद यह अस्पताल बंद पड़ा था । लेकिन कोरोना संक्रमण (कोभीड–१९) संबंधी महामारी को दृष्टिगत करते हुए इसको पुनः संचालन में लाया गया है ।
सरकार ने निर्णय किया है कि तत्काल के लिए इस अस्पताल को कोभीड अस्पताल के रुप मैं संचालन किया जाएगा । सोमबार एक विशेष कार्यक्रम कर अस्पताल का उद्घाटन किया गया है । काठमांडु महानगरपालिका वार्ड नंं. १७ के वडाध्यक्ष मुकुन्द रिजाल के पहल में जनमैत्री को कोभीड–१९ अस्पताल के रुप में संचालन करने का निर्णय हुआ है । अस्पताल संचालन के लिए आवश्यक खर्च की व्यवस्थापन स्वास्थ्य मन्त्रालय ने किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *