सरकार का निर्णयः आश्विन १ गते से अन्तर जिला यातायात सेवा और आन्तरिक हवाई सेवा शुरु
काठमांडू, ३१ अगस्त । सरकार ने निर्णय किया है कि आगामी आश्वीन १ गते से अन्तर जिला एवं लॉगरुट यातायात सेवा संचालन किया जाएगा । इसीतरह उसी दिन से आन्तरिक हवाई उडाउन सेवा भी शुरु करने का निर्णय सरकार ने लिया है ।
आइतबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक संबंधी निर्णय को सोमबार सार्वजनिक करते हुए संचार तथा अर्थ मन्त्री एवं सरकार के प्रवक्त डा. युवराज खतिवडा ने इसके संबंध में जानकारी दिया है । मन्त्री खतिवडा ने कहा कि इससे पहले सरकार ने भाद्र १६ गते से ही उल्लेखित सेवा शुरु करने का निर्णय लिया था, लेकिन कोरोना संक्रमण संबंधी जोखिम यथावत रहने के कारण सरकार ने समयावधि बढ़ा दी है, अब आश्वीन १ गते से उल्लेखित सेवा शुरु करने का निर्णय सरकार ने लिया है ।

