Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नहीं रहे भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, 84 वर्ष की आयु में हुआ निधन

 

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार को दिल्ली के सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने यह जानकारी ट्वीट करके दी। प्रणब मुखर्जी 84 वर्ष के थे। प्रणब मुखर्जी को गत 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट किया, ‘भारी मन से आपको सूचित करना है कि मेरे पिता श्री प्रणब मुखर्जी का अभी कुछ समय पहले निधन हो गया। आरआर अस्पताल के डॉक्टरों के सर्वोत्तम प्रयासों और पूरे भारत के लोगों की प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए मैं आप सभी को हाथ जोड़कर धन्यवाद देता हूं।’

यह भी पढें   सिद्धान्तों के साथ समझौता कर सत्ता प्राप्त करने का कोई अर्थ नहीं है – गगन थापा

प्रणब मुखर्जी के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत प्रमुख हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, ‘पूर्व राष्ट्रपति, श्री प्रणब मुखर्जी के स्वर्गवास के बारे में सुनकर हृदय को आघात पहुंचा। उनका देहावसान एक युग की समाप्ति है। श्री प्रणब मुखर्जी के परिवार, मित्र-जनों और सभी देशवासियों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं।’

पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी को दिल्ली छावनी स्थित अस्पताल में गत 10 अगस्त को भर्ती कराया गया था और उसी दिन उनके मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए उनकी सर्जरी की गई थी। मुखर्जी को बाद में फेफड़े में संक्रमण हो गया। मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति थे।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन और डोलप्रसाद अर्याल बीच मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए कहा कि आज पूरा देश शोक में डूबा है। उन्होंने कहा, ‘भारत, भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोकाकुल है। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास पथ पर एक अमिट छाप छोड़ी है।’ उन्होंने कहा, ‘वर्ष 2014 में दिल्ली में नया था, मुझे पहले दिन से उनका मागदर्शन, सहयोग पाने का सौभाग्य मिला। उनकी यादों को हमेशा संजोए रखूंगा।’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘हमारे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी के दुखद निधन की खबर मिली। देश बहुत दुखी है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने में खुद को देश के साथ जोड़ता हूं। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन से देशभर के प्रमुख राजमार्ग प्रभावित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com