प्रदेश नं. १ के सामाजिक विकास मन्त्री कोरोना से संक्रमित
मोरङ, १ सितम्बर । प्रदेश नं. १ के सामाजिक विकास मन्त्री जीवन घिमिरे को कोरोना संक्रमण हो गया है । प्रदेश प्रयोगशाला विराटनगर में सोमबार रात सम्पन्न परीक्षण के क्रम में मन्त्री घिमिरे में कोरोना संक्रमण पाया गया । मन्त्री घिमिरे भाद्र १३ गते धनकुटा अस्पताल निरीक्षण में गए थे । उहां से वापस होने के बाद उनमें बुखार शुरु हुआ था । उसके बाद ही स्वाब संकलन कर परीक्षण के लिए भेज दिया गया था । मन्त्री शनिबार से अपने ही घर में हैं और स्वास्थ्य अवस्था सामान्य है ।

