Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामलाल गोलछा आंखा अस्पताल फाउंडेशन की नया कार्य समि्ति ।

 

Agm 1१९, मार्च,माला मिश्रा, विराटनगर । पूर्वांचल के विराटनगर स्थित रामलाल गोलछा आंखा अस्पताल फाउंडेशन ने साधारण सभा आयोजित कर 15 सदस्य वाली नया कार्यसमिति का गठन किया। साधारण सभा संस्था के अध्यक्ष ज्ञानचन्द्र दुग्गड़ के अध्यक्षता में आयोजित की गयी जिसमें संस्था के महासचिव सुरेन्द्र गोलछा ने आर्थिक वर्ष २०६७-६८ तथा 2068-69 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष श्री दुग्गड़ ने कार्यकाल में सहयोगी मित्रों का प्रशंसा करते हुए कदर पत्र सौंपा। कार्यक्रम में पूर्वांचल में 30 वर्ष पूर्व स्थापित उक्त आंख अस्पताल के द्वारा स्थापना काल से अब तक 12 लाख लोगों को उपचार करने की जानकारी दी साथ ही अस्पताल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शिविर में 91857 लोगों का आंख जांच, 7946 लोगों का मोतियाबिंद का आपरेशन 365 लोगों का लेंस प्रत्यारोप तथा 1043 का सफलतापूर्वक आपरेशन करने की जानकारी दी। संस्था द्वारा दी गयी जानकारी में अब अस्पताल अस्ट्रेलियन संस्था फ्रेंड होलेज फाउंडेशन के साथ मिलकर कोशी इलाकों के विभिन्न इलाकों में शिविर लगाकर नेत्र जांच, तथा आपरेशन करेगी जो तीन वर्ष तक चलेगा। Agm 2

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com