Fri. May 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी मे ६ निरीक्षक का निष्काशन,लागू औषधि मे दो गिरफ्तार ।

 

Slc१९,मार्च ,महोत्तरी, कैलास दास ।महोत्तरी के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो से अर्मायादित कार्य करने वाले ७ निरीक्षक को निष्काशन किया गया है ।नक्कली कर्मचारी बनकर परीक्षा मे प्रवेश करने वाले एक व्यक्ति को भी पकडा गया है । पकडे गए मे भ्रमरपुरा ३ के रहने वाले सुनिल ठाकुर है ।
प्रहरी उपरीक्षक पवनप्रसाद खरेल के अनुसार नक्कली कार्यालय सहायक बनकर परीक्षा केन्द्र मे प्रवेश करके ठाकुर चीट चोराने मे सहयोग कर रहे थे ।
सशस्त्र प्रहरी बल के एसपी कुमार न्यौपाने के नेतृत्व मे अनुगमन के लिए भेजी गयी टोली लोहारपट्टी केन्द्र से ६ और भ्रमरपुरा केन्द्र से एक सहित कुल ७ निरीक्षक को निष्कासन किया है ।
निष्कासन किये गये निरीक्षक मे लोहारपट्टी के रमेश कुमार रजक, ज्ञानेन्द्र प्रसाद यादव, रोशन कुमार यादव, रंजित सिंह, अनिल कुमार महतो, शंकर यादव तथा भ्रमरपुरा के सुभाष मिश्र है ।

यह भी पढें   मधेश सरकार से समर्थन वापस लिया जनमत पार्टी ने, अब सरकार बहुमत परीक्षण की ओर

लागू औषध सहित दो व्यक्ति पकडे गयें
१९,मार्च,महोत्तरी, कैलास दास ।महोत्तरी जिला के सम्सी गाव से लागु औषधि सहित दो व्यक्तियों को पुलिस ने नियन्त्रण मे लिया है । महोत्तरी के बर्दिवास ६ के रहने वाले मधुकर हमाल और लब हमाल को लागू औषधी सहित नियन्त्रण मे लिए जाने की जिल्ला प्रहरी कार्यालय महोत्तरी ने जानकारी दी है ।
भारत से अवैध रुप मे लागु औषधि लेकर मोटरसाइकल पर बर्दिवास आते समय दोनो को पकडे गये थे ।
एक्सपास्मो प्रोक्सोफन ट्याबलेट २ सौ पिस के साथ दोनो को पकडे है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *