Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत चीन सीमा विवाद पर अमेरिका की नजर, कहा उकसावा रोकने के लिए बीजिंग के खिलाफ खडा होना होगा

 

वाशिंगटन, एएनआइ।

भारत और चीन के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है। कई बार सीमा पर चीन भारत को उकसाने वाले कदम उठा चुका है। दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़पें भी हो चुकी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम इसकी गहन निगरानी कर रहे हैं और शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। जैसा कि कई अवसरों पर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा था कि बीजिंग अपने पड़ोसियों और बाकी देशों से लगातार बहुत ही आक्रामक तरीके से उलझने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढें   मैं अपनी जनता के बीच में जाना चाहती हूँ – शेख हसीना

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ताइवान स्ट्रेट से शिनजियांग, साउथ चाइना सी से हिमालय तक, साइबर स्पेस से लेकर इंटल ऑर्गनाइजेशन तक, हम चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ काम कर रहे हैं, जो अपने ही लोगों को दबाना चाहती है और अपने पड़ोसियों को धमकाना चाहती है। केवल इन उकसावों को रोकने का एक तरीका है, बीजिंग के खिलाफ खड़ा होना।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com