दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का निधन, अगस्त में ही हुआ था छोटे भाई असलम का निधन
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का बुधवार रात 11 बजे निधन हो गया। उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। एहसान खान 90 वर्ष के थे और उन्हें हृदय संबंधी बीमारियां, हाइपर टेंशन और अल्जाइमर जैसी बीमारियां भी थीं।
इससे पहले कोरोना के चलते दिलीप कुमार ने छोटे भाई असलम खान को खोया था। उनका 21 अगस्त को निधन हुआ था। असलम को मधुमेह, उच्च रक्तचाप और इस्केमिक दिल की बीमारी थी। बता दें कि असलम खान और एहसान खान लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। दोनों ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे।


