Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोरंग पुलिस ने चोरी व रंगदारी में संलग्न पांच को किया गिरप्तार,एक भारतीय भी शामिल

 

माला मिश्रा बिराटनगर ।1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर में चोरी व लूटपाट संलग्न गिरोह  का पांच सदस्यों को मोरंग पुलिस ने  गिरप्तार कर सर्वजनिक किया हैं । हथियार का भय दिखाकर व्यपारियो से रंगदारी मांगने वालों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। मोरंग पुलिस ने गिरोह के रविन शर्मा को उनके घर से हथियार सहित गिरफ्तार किया था जिसका बयान पर अन्य गिरोह का चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार का पहचान बिराटनगर के चाइना बाजार में कार्यरत भारतीय नागरिक 27 वर्षीय राजू साह, कटहरी का किशन साह , अभिषेक राय, सप्तरी निवासी नंद किशोर साह के रूप में हुआ है। सभी को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार करने की बात मोरंग एसपी  संतोष खड़का ने कही  है। एसपी श्री खड़का के अनुसार गिरफ्तार सभी व्यपारियो को हथियार का भय दिखाकर रंगदारी मांगने सक्रिय अपराधी है जो अनुसंधान के बाद  खुलासा हुआ है। मोरंग एसपी के अनुसार इस गिरोह ने बिराटनगर के एक व्यपारी से 10 लाख रुपये रंगदारी मंगा था जो बारगेनिंग के बाद 5 लाख में सेटलमेंट हुआ । बिराटनगर स्थित एक दुकान का संचालक रामनरेश साह के घर से 11 लाख का चोरी भी इस गिरोह ने किया था । इसके अलावा एक अन्य व्यपारी से भी 10 लाख रुपये का मांग कर रहा था ।

यह भी पढें   मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड चालू

गिरफ्तार सभी को पत्रकार सम्मेलन में सार्वजनिक करते हुए मोरंग एसपी ने बताया  गिरफ्तार सभी अभियुक्त विराटनगर में चोरी, लूटपाट में सलंग्न रहा है।गिरफ्तार सभी के पास 97 हज़ार रुपये , आटोमेटिक पिस्तौल सहित तीन राउंड गोली , 16 पीस मोबाइल , भारतीय बैंक का चेक , तीन बाइक  तथा चाकू बरामद किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com