Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी का टि्वटर अकाउंट हुआ हैक

 

नई दिल्ली, जेएनएन।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट हैक कर लिया गया। हैकर ने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन की मांग की। हालांकि तुरंत ये ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए। पीएम मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट पर पर एक मैसेज में लिखा गया, ‘मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए पीएम मोदी रिलीफ फंड में डोनेट करें।’

यह भी पढें   पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा की गिरफ्तारी का मुद्दा संसद में गूंजा, कांग्रेस और रास्वपा रहीं मौन

एक और ट्वीट में हैकर ने लिखा, यह अकाउंट जॉन विक (hckindia@tutanota.com) ने हैक किया है। हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है। हालांकि अब ये ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट है, उसके 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com