Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनुषा में एक १५ वर्षीय किशोरी बलात्कृत

 

३ सितम्बर, जनकपुर । धनुषा में एक किशोरी बलात्कृत हुई है । प्रहरी ने जानकारी दी कि गणेशमान चारनाथ नगरपालिका की १५ वर्षीया किशोरी जब बकरी चराने गई तो उसके साथ बलात्कार हुआ है ।
ईलाका प्रहरी कार्यालय ढल्केवर का इन्चार्ज प्रहरी निरीक्षक तीर्थ बहादुर कार्की ने जानकारी दी कि पीडित ने बताया, भाद्र १५ गते ९ बजे सुबह जब १५ वर्षीय किशोरी बकरी को लेकर घर से १ किलोमिटर दूर फुलबारी गई थी । बकरी चराकर घर वापस आते समय मास्क लगाकर एक युवक आया और उसे झाडी में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया ।
प्रहरी निरीक्षक कार्की के अनुसार पीडत जब घर जा रही थी तो रस्ता में उसे दो युवक ने छेडा था और उसके कुछ देर बाद मास्क लगाकर उसके साथ जबर्दस्ती करणी किया है ।
निरीक्षक कार्की ने बताया कि पीडित पक्ष द्वारा घटना के सम्बन्ध में ईलाका प्रहरी कार्यालय ढल्केवर को जानकारी दी गई । उसके बाद प्रहरी ने घटना में संलग्न आशंका के आधार पर ३ लोगों को नियन्त्रण में लिया है । घटना संबंधी अधिक अनुसन्धान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *