नेकपा द्वारा नेता गौतम को राष्ट्रीयसभा सदस्य बनाने का निर्णय, अर्थमन्त्री बनने की संभावना !

maकाठमांडू, ३ सितम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) ने पार्टी उपाध्यक्ष वामदेव गौतम को राष्ट्रीयसभा सदस्य बनाने का निर्णय किया है । बिहीबार सम्पन्न पार्टी सचिवालय बैठक ने यह निर्णय किया है ।
बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा कि पार्टी पूर्व निर्णय अनुसार गौतम को ही राष्ट्रीयसभा सदस्य बनाने का निर्णय किया है । इसके लिए अब प्रधानमन्त्री की ओर से राष्ट्रपति समक्ष गौतम का नाम राष्ट्रीयसभा सदस्य के रुप में सिफारिश की जाएगी ।
नेकपा के भीतर चर्चा है कि नेता गौतम उपप्रधानमन्त्री सहित अर्थमंत्री बननेवाले हैं । अर्थमन्त्री रहे डा. युवराज खतिवडा संसद् सदस्य ना होने के कारण उनको अब अर्थमन्त्री पद से इस्तिफा देना होगा । अर्थमन्त्री के लिए पार्टी के भीतर विष्णु पौडेल और सुरेन्द्र पाण्डे का नाम भी चर्चा में है । लेकिन नेकपा के कुछ नेताओं को मानना है कि गौतम की चाहत के अनुसार उनको अर्थमन्त्री बनाया जा रहा है ।
स्मरणीय है, नेकपा के भीतर प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली वर्तमान अर्थमन्त्री डा. खतिवडा को ही निरन्तरता देना चाहते थे । लेकिन दूसरे अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और उनके पक्षधर नेता गौतम को लाना चाहते थे । अन्ततः ओली अपने अडान से पिछे हटकर गौतम को ही राष्ट्रीयसभा सदस्य बनाने के लिए तैयार हो गए हैं ।

