Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ललितपुर में कफ्र्यु हटाया गया, दो क्षेत्र में निषेधाज्ञा

 

ललितपुर, ५ सितम्बर । मछिन्द्रनाथ रथ यात्रा संबंधी विवाद के कारण तनावग्रस्त ललितपुर में लगाया गया कफ्र्यु आदेश प्रशासन ने शुक्रबार रात से हटाया है । लेकिन मुख्य संवेदनशील दो क्षेत्र में विशेष निषेधाज्ञा जारी की गई है । जिला प्रशासन कार्यालय ललितपुर के अनुसार पुल्चोक और मंगलबजार क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी की गई है ।
निषेधाज्ञा जारी क्षेत्र में ५ व्यक्ति से अधिक व्यक्तियों को इकठ्ठा होने के लिए मना किया गया है । प्रमुख जिला अधिकारी नारायण प्रसाद भट्ट के अनुसार निषेधाज्ञा आदेश सुबह ५ बजे से रात १० बजे तक के लिए है । यह निषेधाज्ञा भाद्र २० गते से २६ गते तक के लिए रहेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *