Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाराष्ट्र में 12 घंटे के भीतर तीन बार धरती हिली

 

महाराष्ट्र में 12 घंटे के भीतर तीन बार धरती हिली है। महाराष्ट्र के नासिक में रात बारह बजे के करीब दो बार भूकंप के झटके के बाद एक बार फिर से मुंबई में भूकंप आया है। शनिवार की सुबह 6.36 बजे मुंबई से 98 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई है। इससे अधिक तीव्रता रात में नासिक में मापी गई थी।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़: प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, राहत और बचाव के लिए सभी एजेंसियां सक्रिय

वहीं, इससे पहले रात में नासिक में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार की राहत लगभग 11.41 पर महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 आंकी गई। इसके साथ ही 5 सितंबर को रात 12.05 पर 3.6 तीव्रता के भूकंप ने नासिक के लोगों को डरा दिया। हालांकि, इन तीनों भूकंप के झटकों में जानमाल के किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com