Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा के प्रति पौडेल समूह आक्रोशित, देउवा विरुद्ध आज पौडेल समूह की विचार–विमर्श

 

काठमांडू, ५ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस के भीतर पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा और वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल समूह के बीच विवाद बढ़ती जा रही है । सभापति देउवा की कार्यशैली प्रति पौडेल समूह आक्रोशित दिखाई दी है । विशेषतः आगामी महाधिवेशन को लक्षित कर सभापति देउवा विभिन्न विभाग गठन में क्रियाशील है, जो पौडेल समूह की सहमति विपरित है ।
पार्टी सभापति द्वारा जारी क्रियाकलाप के प्रति आक्रोशित पौडेल समूह ने आज शनिबार अपने समूह में आबद्ध नेताओं के बीच विचार–विमर्श आह्वान किया है । बैठक में पौडेल निकट केन्द्रीय सदस्यों की सहभागिता रहेगी । पौडेल निकट नेता अर्जुनरसिंह केसी ने कहा है कि सभापति देउवा महाधिवेशन को प्रभावित करने की योजना सहित अवैधानिक क्रियाकलाप कर रहे हैं, उनके विरुद्ध अब सशक्त प्रतिरोध की आवश्यकता है, इसके लिए ही आज बैठक आह्वान किया गया है ।
स्मरणीय, महाधिवेशन तिथि घोषणा होने के बाद शुरु विभाग गठन प्रक्रिया मे पौडेल समूह ने शुरु से ही असहमति प्रकट की है । कहा गया है कि विभाग गठन संबंधी गतिविधि जारी रहेगी तो पौडेल समूह अनशन और धर्ना सहित आन्दोलन में उतरने की तैयारी में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com