Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश संचार विधेयक के विरुद्ध प्रदेश नं. २ के पत्रकार महासंघ

 

६ सितम्बर, जनकपुर । नेपाल पत्रकार महासंघ प्रदेश नम्बर २ ने प्रदेश नम्बर २ सरकार द्वारा पेश संचार विधेयक प्रति विरोध जताया है । महासंघ को कहना है कि संसदीय अभ्यास का नजरअन्दाज कर प्रदेश सरकार ने प्रदेश सञ्चार विधेयक प्रमाणिकरण की है । यही विधेयक प्रति असहमति व्यक्त करते हुए नेपाल पत्रकार महासंघ ने अवज्ञा आन्दोलन शुरु की है ।
महासचिव किरण कर्ण द्वारा जारी विज्ञप्ति में उल्लेख है कि नेपाल पत्रकार महासंघ प्रदेश २ की बैठक कर सरकार ने संसदीय अभ्यास तथा परम्परा का खयाल नहीं कर चोर रास्ता से प्रदेश सन्चार विधियेक २०७६ पारित की है । उक्त विधियेक प्रमाणिकरण कर विधियेक प्रेस स्वतन्त्रता को संकुचन करने वाले सन्चार और श्रमजीवी विरोधी होने के कारण हम इस विधियेक का अवज्ञा करने का निर्णय किए हैं ।
महासचिव कर्ण ने जानकारी दी कि उसी प्रकार कोरोना संकट के समय में प्रदेश के नागरिकों के जीवन रक्षार्थ अग्रपंक्ति में रहकर सूचना प्रवाह करने वाले पत्रकार तथा सन्चारमाध्यम प्रति वहन किया जाने वाला दायित्व से भी सरकार असफल है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *