पर्यटन मन्त्री भट्टराई ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एसिड पीडित मुस्कान को किया सहयोग

६ सितम्बर, काठमांडू । संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मन्त्री योगेश भट्टराई ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एसिड पीडत बालिका मुस्कान खातुन को आर्थिक सहयोग प्रदान किया है ।
गत भाद्र २० गते वीरगन्ज में घर से विद्यालय जा रही खातुन के ऊपर दो युवाओं ने एसिड प्रहार किया था । एसिड प्रहार से घायल खातुन का इलाज अभी भी चल रहा है । ९ कक्षा में अध्ययन खातुन के अध्ययन खर्च में सहयोग हो इसलिए मन्त्री भट्टराई ने उसे ५० हजार नगद प्रदान किया है ।
सहयोग रकम प्रदान करते हुए नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) का स्थायी कमिटी सदस्य तथा मन्त्री भट्टराइ ने बताया कि खातुन के आत्मविश्वास से हम भी बहुत प्रभावित हुए हैं ।
भट्टराई का मानना है कि जन्मदिन के अवसर भोज का आयोजन करने से अच्टा है कि जरुरतमन्दों को कुछ सहयोग करें । इसलिए मन्त्री भट्टराई ०७२ साल से नियमित रुप से असहाय तथा पीडितों को सहयोग करते हा रहें हैं ।

