कोरोना के संबंध में भ्रम फैलानेवालों को कारवाही की जाएगीः डा. गौतम

काठमांडू, ६ सितम्बर । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के सचिव एवं प्रवक्ता प्रा.डा. जागेश्वर गौतम ने कहा है कि कोरोना वायरस (कोभीड–१९) के संबंध में भ्रमपूर्ण सूचना प्रवाह करनेवालों के विरुद्ध कारवाही की जाएगी । आइतबार आयोजित नियमित प्रेस ब्रिफिङ के दौरान उन्होंने ऐसी चेतावनी दी है ।
स्मरणीय है, कुछ दिनों से कई व्यक्तियों विभिन्न संचार माध्यम (विशेषतः युट्युव चैनल) में अन्तरवार्ता देते हुए कहा है कि कोरोना एक भ्रम है । उन लोगों का मानना है कि यह अन्तर्राष्ट्रीय शक्ति राष्ट्र और मेडिकल माफिया की षडयन्त्र है । इसतरह की अभिव्यक्ति देनेवालें जानेमाने राजनीतिक विश्लेषक एवं आयुर्वेदाचार्य भी हैं । डा. गौतम ने इन लोगों की ओर ही संकेत करते हुए कारवाही की चेतावनी दी है ।
डा. गौतम ने आग्रह किया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और नेपाल सरकार द्वारा जारी सूचना को ही आधिकारिक मानना चाहिए, इसके अलवा अन्य सूचना सार्वजनिक ना करने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया है । डा. गौतम ने कहा– ‘कोरोना भ्रम है, यह सिर्जित समस्या है कहकर कुछ लोक बोल रहे हैं । इसतरह बोलनेवालों को कानूनी कारवाही होगी ।’

