दो लाख के लिए बहन की अपहरण करनेवाले गिरफ्तार

काठमांडू, ६ सितम्बर । दो लाख रकम प्राप्ति के लिए अपने बहन (पिता जी के छोटे भाई की बेटी) को अपहरण करनेवाले २१ वर्षीय सुजन रणपहेली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । घटना मोरङ जिला शनिश्चरे नगरपालिका–१४ की है, जहां सुजन ने १४ वर्षीया बहन को भाद्र १६ गते अपहरण किया ।
पुलिस ने सुजन को सहयोग करनेवाले पथरी शनिश्चरे–६ निवासी २२ वर्षीय रोमन आचार्य और सुनवर्षी नगरपालिका–६ निवासी ३७ वर्षीय पूर्ण तामाङ को भी गिरफ्तार किया है । यह तीनों मिलकर बालिका को अपहरण किया था । इलाका पुलिस कार्यालय पथरी के डीएसपी दिलिप गिरी के अनुसार अपहरण में दो एम्बुलेन्स भी प्रयोग हुआ है । सुजन को सहयोग करनेवाले आचार्य को२च २८८२ के एम्बुलेन्स चालक हैं और तामाङ को२च ३१२१ नम्बर के । अपहरण यह दोनों एम्बुलेन्स प्रयोग किया गया है ।
अपहरित किशोरी को को पुलिस ने भाद्र १७ गते जिला पुलिस कार्यालय काभ्रे के सहयोग से उद्धार किया है । प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि किशोरी की मां ने कुछ दिन पहले माइक्रो फाइनान्स से २ लाख रुपैयां निकाली थी, जो उन्होंने अपने बेटी को रखने के लिए दी थी । इसकी जानकारी सुजन को लगी गई । उसके बाद सुजन ने बहन को आचार्य और तामाङ से सहयोग लेकर एम्बुलेन्स में रखकर काठमांडू की ओर लाया था । आते ही काभ्रे साँगा में पुलिस ने उन लोगों को पकड़ लिया । पता चला है कि जान लेने की धमकी सहित अपहरण किया गया है ।

