देशभर ९८० नयां संक्रमित, १८१४ डिस्चार्ज
काठमांडू, ६ सितम्बर । पिछले २४ घंटों में नेपाल में ९८० नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस पुष्टी हुआ है । यही अवधि में १८१४ संक्रमित व्यक्ति ठीक होकर डिश्चार्ज भी हो गए हैं । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने आइतबार इस बात को पुष्टी की है ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछली बार देशभर स्थित प्रयोगशाला में कूल १०३८२ व्यक्तियों की स्वाब परीक्षण की गई थी । उसमें से २९० महिला और ६९० पुरुष में कोरोना पाया गया है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ४६२५७ पहुँच गई है ।
मन्त्रालय ने कहा है कि संक्रमित कूल व्यक्तियों में से २८९ की मृत्यु हुई है और २८९४१ व्यक्ति कोरोना को पराजित कर डिश्चार्ज हो चुके हैं । बांकी आइशोलेशन में हैं ।

