सर्लाही के गन्ना किसान को अभी तक नहीं मिला २४ करोड
७ सितम्बर, सर्लाही । सर्लाही किसान द्वारा गन्ना बेचे जाने का लगभग २४ करोड रुपैया अभी भी भुक्तानी नहीं की गई है । गन्ना उत्पादक किसान ने जानकारी दी कि जिला के धनकौल स्थित अन्नपूर्ण चीनी मिल द्वारा उक्त रकम भुक्तानी करनी बांकी है । गन्ना का बांकी रकम नहीं मिलने के बाद किसान ने गत पुस में काठमांडू में आन्दोलन किया था । आन्दोलन पश्चात किसान और सरकार बीच दो महीन के अन्दर बांकी रकम भुक्तान का सम्झौता हुई थी । पुस १८ गते सम्झौत के बाद कुछ उद्योगों ने भुक्तानी शुरु की परन्तु अन्नपूर्ण चीनी मिल अभी तक नहीं दिया है ।
किसानों का शिकायत है कि बार बार संघर्ष के बाबजुद भी तीन चार वर्ष तक का गन्ना बेचने का मूल्य अभी तक नहीं मिला है ।
धनकौल गाउँपालिका महिनाथपुर का किसान रामप्रताप महतो ने बताया कि अब तो हमलोग उक्त भुक्तान िका आश भी छोड दिए हैं । उन्होंने कहा जब हमलोग धर्ना पर बैठे थे तब भुक्तानी दिलाने के लिए सरकार जिज्ञासा दिखाई थी परन्तु अब कोई वास्ता नहीं दिखा रही है ।

