आज १७वें निजामती सेवा दिवस
७ सितम्बर, काठमांडू । आज सम्पूर्ण देश में १७वें निजामती सेवा दिवस मनाया जा रहा है । ‘स्वच्छ और समक्ष निजामती प्रशासनः समृद्धि तथा सुशासन’ नारा के साथ यह दिवस मनाया जा रहा है ।
कोभिड– १९ खतरा के कारण सरकार इसबार कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं कर रही है ।
सङ्घीय तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय का प्रवक्ता वसन्त अधिकारी ने बताया कि इस बार कर्मचारियों को कार्यालय में ही भौतिक दूरी और न्यूनतम स्वास्थ्य मापदण्ड प्रयोग कर यह दिवस मनाए ।
मन्त्रालय ने जानकारी दी कि कोभिड– १९ प्रकोप के कारण इस बार केन्द्र द्वारा निबन्ध और कविता प्रतियोगिता ही रखा गया है ।
मुख्य सचिव लोकदर्शन रेग्मी ने निजामती दिवस के अवसर पर शुभकामना सन्देश देते हुए कहा है कि सरकार की नीति तथा कार्यक्रम कार्यान्वयन, सार्वजनिक सेवा प्रवाह और विकास निर्माण कार्य का व्यवस्थापन करना सभी राष्ट्रसेवक कर्मचारियों का दायित्व है ।

