Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा में एक और कोरोना संक्रमित की मृत्यु

 

७ सितम्बर, सिरहा । सिरहा में एक और कोरोना संक्रमित पुरुष की मृत्यु हुई है । जनकपुर प्रादेशिक अस्पताल में रविवार रात ९ बजे उपचार के क्रम में एक ६५ वर्षीय कोरोना संक्रमित पुरुष की मृत्यु हुई है ।
जानकारी मिली है कि मृतक मिर्चैया नगरपालिका वडा नः ५ का रहने वाला था ।
जिला स्वास्थ कार्यलय सिरहा ने जानकारी दी कि भाद्र २१ गते को ही उक्त कोरोना संक्रमित उपचार के भर्ती हुए थे । और उसी रात में ९ बजे इलाज के वक्त ही मृत्यु हुई है ।
शुक्रवार करोना संक्रमण पुष्टि होने के बाद उसे सांस लेने में समस्या हुई थी तो भेन्टीलेटर में रखकर उपचार हो रहा था । उन्हे मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप भी था । इसके साथ ही सिरहा में कोरोना से मरने वालों की संख्या ९ हो गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *