Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो लाख घूस लेकर नागरिकता बनाने वाले कांग्रेस नेता २२ साल के बाद गिरफ्तार

 

तनहुँ, ८ सितम्बर । २ लाख रुपये घूस लेकर कीर्ते नागरिकता बनाने के लिए सहयोग करनेवाले नेपाली कांग्रेस के एक नेता को पुलिस ने गिरफ्तार की है । तनहुँ जिला भानु नगरपालिका वार्ड नं. ५ के वडाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता प्रकाश मल्ल को सोमबार तनहुँ पुलिस ने गिरफ्तार की है । मल्ल ने २२ साल पहले वि.सं. २०५४ सला में २ लाख लेकर तत्कालीन जाजरकोट गाविस वार्ड नं. ४ (हाल घिरिङ गांवपालिका) निवासी अम्बर बहादुर थापा के पुत्र राजु थापा को नागरिकता बना दिया था ।
राजु अम्बर बहादुर थापा के पुत्र हैं, लेकिन मल्ल ने २ लाख लेकर सोही स्थान निवासी होमबहादुर थापा के पुत्र बनाकर नागकिरता बनाने के लिए सहयोग किया था । होमबहादुर बेलायती सेना में कार्यरत थे । बेलायत जाने के लिए ही राजु ने होमबहादुर को अपना पिता बनाकर नागरिकता प्राप्त किया था । उसके लिए होम बहादुर ने ही प्रकाश मल्ल को दो लाख दिए थे । नागरिकता प्राप्त करने के बाद राजू हङकङ गए थे । राजू का निधन दो साल पहले ही हो चुका है । नागरिकता प्रदान करनेवाले होमबहादुर ८५ साल के हो चुके हैं ।
जिला पुलिस कार्यालय तनहुँ के डीएसपी युवराज तिमिल्सिना के अनुसार जिला अदालत तनहुँ द्वारा दोषी ठहर होने के बाद वडाध्यक्ष मल्ल को वडा कार्यालय से ही गिरफ्तार किया गया है । मल्ल को वि.सं. २०५५ साल में ही जिला अदालत ने कैद सजाय के लिए फैसला किया था । लेकिन फैसला होते ही वह फरार हो गए थे । लम्बे समय विदेश में रहकर मल्ल पुनः गांव आए और नेपाली कांग्रेस पार्टी से राजनीति में सक्रिय हो गए । वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में वह वडाध्यक्ष में निर्वाचित हो गए थे । मल्ल के ऊपर भानु नगरपालिका–१ निवासी २१ वर्षीय पविन गुरुङ के हत्या आरोप भी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com