Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन Sputnik V आम नागरिकों के लिए की गई जारी

 

मॉस्को, एएनआइ।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कई देशों के वैज्ञानिक कोरोना वायरस का वैक्सीन बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। इस बीच, रुस से अच्छी खबर सामने आ रही है। रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन Sputnik V आम नागरिकों के लिए जारी कर दी गई है। रूस ने पिछले महीने इस टीके को मंजूरी दी थी जिसके बाद दुनियाभर, खासकर पश्चिमr देशों में इसे लेकर सवाल किया गया था।

यह भी पढें   भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज दो दिवसीय नेपाल दौरे पर आएंगे, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा

रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जल्द ही क्षेत्रीय आधार पर वैक्सीन की डिलिवरी शुरू कर दी जाएगी। स्पुतनिक-वी को रूस की गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इपीडेमीलॉजी एंड माइक्रोबॉयोलॉ़जी और रूसी डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (RDIF) ने विकसित किया है। मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, ‘कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए Sputnik V वैक्सीन के पहले बैच ने चिकित्सा उपकरण नियामक के जरूरी क्वालिटी टेस्ट को पास कर लिया है और पहले बैच को सिविल सर्कुलेशन में जारी कर दिया गया है।

यह भी पढें   इनम सापकोटा प्रकरण से सत्ता के गलियारों में भूचाल : न्यायपालिका, पुलिस और प्रधानमंत्री सचिवालय पर उठे गंभीर सवाल

रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने COVID-19 की पहली वैक्सीन को 11 अगस्त को पंजीकृत किया था। खुद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कोरोना वैक्सीन बना लेने की घोषणा की थी। इसका नाम Sputnik V रखा गया था। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने रविवार को उम्मीद जताई कि रूसी राजधानी के अधिकांश निवासियों को कुछ महीनों के भीतर कोरोनो वायरस का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के अन्य क्षेत्रों में रूस की वैक्सीन के पहले बैच की आपूर्ति जल्द ही करने की योजना है।

यह भी पढें   सरकार संविधान और कानून की अनदेखी कर सत्ता का दुरुपयोग कर रहा है : प्रदीप पौडेल

रूसी वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल इस महीने भारत समेत कई देशों में शुरू होने वाला है। रूसी डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड के सीईओ किरिल दिमित्रीएव ने बताया कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फिलीपींस, भारत और ब्राजील में क्लीनिकल ट्रायल इस महीने प्रारंभ होंगे। तीसरे चरण के ट्रायल के प्रारंभिक परिणाम अक्टूबर-नवंबर, 2020 में प्रकाशित किए जाएंगे।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com