सल्लाघारी से १२ हजार ९ सौ पीस लागुऔषध बरामद
८ सितम्बर, काठमांडू । भक्तपुर के सल्लाघारी से पुलिस ने १२ हजार ९ सौ थान लागूऔषध बरामद किया है । महानगरीय अपराध महाशाखा का एसएसपी दिपक थापा ने जानकारी दी कि महानगरीय अपराध महाशाखा ने लागूऔषध ओहर दोहर में संलग्न दो लोगों को हिरासत में लिया है ।
सिन्धुपाल्चोक बाह्रबिसे का ३७ वर्षीय डम्बरबहादुर प्रधान और ३६ वर्षीय विष्णु प्रधान को हिरासत में लिया गया है । पुलिस ने डम्बर और विष्णु द्वारा ना ३ ख ९८९ नम्बर की ट्रक में लाया गया ९ हजार ३ सौ थान डाईजेपाम इन्जेक्सन और ३६ सौ थान नाइट्रोजेपाम बरामद किया ।
एसएसपी थापा ने जानकारी दी कि लागु औषध का थैला ट्रक अन्दर छुपाकर रखे अवस्था में बरामद किया गया है ।

