साक्षर नेपाल अभियान सफल बनाएंः प्रधानमन्त्री ओली

८ सितम्बर, काठमांडू । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने सभी से आग्रह करते हुए कहा है कि सब मिलकर साक्षर नेपाल अभियान सफल बनाएं ।
५४वें अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक, शिक्षाकर्मियों मे शुभकामना व्यक्त करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने सम्पूर्ण जनता से आग्रह किया है कि निरक्षर नेपाली को साक्षर बनाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है । इस अभियान को सब मिलकर सफल बनाएं ।
उन्होंने शुभकामना संदेश में यह भी लिखा है कि अभी तक ५३ जिला पूर्ण साक्षर घोषणा हो चुकी है । आगामी दिनों में बांकी सभी जिला को साक्षर बनाने के लिए सरकार ने साक्षरता अभियान चलाई है । सरकार का ध्यान इस अभियान प्रति केन्द्रीत है ।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि हमारे संविधान ने प्रत्येक नागरिक को राज्य से आधारभूत तहत क की शिक्षा अनिवार्य और निःशुल्क तथा माध्यमिक तह की शिक्षा निशुल्क पाने का हक सुनिश्चित है जिसे सरकार ने कार्यान्वयन की है ।

