व्यवसायीक घर भाडा छुट के लिए महासंघ की मांग
८ सितम्बर, काठमांडू । नेपाल राष्ट्रिय व्यवसायी महासङ्घ ने व्यवसायी को घर भाडा छुट कर देने के लिए सरकार से मांग किया है । देश भर बढते हुए कोरोना सङ्क्रमण के कारण सरकार द्वारा लकडाउन तथा निषेधाज्ञा अपनाने से व्यवसायी लोग मार में पडे हैं इसलिए सरकार से आग्रह है की उनलोगों का घर भडा मिलाया जाय ।
महासङ्घ का अध्यक्ष नरेश कटुवाल ने आज एक विज्ञप्ति जारी करते हुए सरकार से मांग किया है कि ६ महीना से लकढाउन तथा निषेधाज्ञा के कारण उद्योग–व्यवसाय क्षेत्र धरासायी बन गया है इसलिए लकडाउन और निषेधाज्ञा अवधि भर घरभाडा छुट किया जाय ।
अध्यक्ष कटुवाल ने कहा, ‘लकडाउन और निषेधाज्ञा अवधिभर का बैंक तथा सहकारी संस्थास का भी व्याज पूर्णरूप में छुट किया जाय । और उन्होंने यह भी कहा कि कोभिड–१९ से प्रभावित उद्योगी, व्यापारी बचाने के लिए पाँच प्रतिशत ब्याजदर में विना धितो ऋण उपलब्ध कराने का मांग किया है ।

