Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैलाली में १६ वर्षीय किशोरी के ऊपर सामूहिक बलात्कार

 

कैलाली, ८ सितम्बर । कञ्चनपुर में एक १६ वर्षीया किशोरी के ऊपर ४ युवा ने सामूहिक बलात्कार किया है । बेल्डाडी गांवपालिका–५ स्थित अपने मामा के घर में रहनेवाली युवती के ऊपर ऐसी हरकत हुई है । पीडित युवती ने बेल्डाडी पुलिस कार्यालय में घटना के संबंध में मुद्दा पंजीकृत की है ।
पुलिस की प्रारम्भीक अनुसंधान के अनुसार युवती भाद्र १४ गते से लापत्ता हुई थी । युवती लापत्ता होने के बाद उनके मामा ने पुलिस को जानकारी दी थी । लापत्ता युवती भाद्र १९ गते स्थानीय आरा मिल एरिया में पुलिस से मिली थी । युवती का कहना है कि ४ युवा ने ५ दिन तक बंधक बनाकर उनके साथ बलात्कार किया है । पीडित युवती ने यह भी कहा है कि घटना के दौरान युवाओं ने उनको नशालू पदार्थ भी सेवन कराया है ।
आरोप है कि एक पुलिस कर्मचारी ने ही घटना को बाहर ना लाने के लिए दबाव दिया था । जिला पुलिस कार्यालय कंचनपुर के अनुसार आरोपित पुसिस के ऊपर भी कारवाही प्रक्रिया शुरु हो चुकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *