Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुशांत सिंह राजपूत केस : ड्रग्स एंगल से जाँच के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार

 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स एंगल से जांच करते हुए मंगलवार को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एनसीबी रिया से घंटों तक की पूछताछ कर चुकी है। आज लगातार तीसरे दिन रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और एजेंसी ने दफ्तर से एक्ट्रेस को अपने कब्जे में ले लिया।

रिया को एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद एक्ट्रेस को मेडिकल कराने के लिए ले जाया गया। रिया करीब साढ़े 10 बजे कार से दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के दफ्तर पहुंची थीं। इस दौरान मुंबई पुलिस गाड़ी उनकी सुरक्षा के लिए कार के साथ-साथ चल रही थी। एनसीबी ने रिया से रविवार को छह घंटे और सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ – गोरखा से गोसाइँकुंड तीर्थ के लिए आए ३८ लोग लापता

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि इस मामले में उजागर हो गया कि रिया चक्रवर्ती के ड्रग पैडलर्स के साथ संबंध थे। यह अब पुख्ता हो गया, जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को उसके खिलाफ जरूर सबूत मिले होंगे।

वहीं, एक्ट्रेस की गिरफ्तारी पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने खुशी जताई। उन्होंने गिरफ्तारी के फौरन बाद ट्वीट किया। श्वेता ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ लिखा, ‘भगवान हमारे साथ हैं।’

यह भी पढें   सांस्कृतिक तथा राष्ट्रीय पहचान के विपरीत डा.बाबुराम भट्टराई की अभिव्यक्ति : डा.विजय दत्त

इससे पहले, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कहा था कि ड्रग्स मामले में रिया का सहयोग मिल रहा है। 4 जून को 34 वर्षीय राजपूत मुंबई के बांद्रा के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।

रिया से सोमवार को पूछताछ करने के बाद एनसीबी के उप महानिदेशक (दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र) मुथा अशोक जैन ने पत्रकारों से कहा था कि एजेंसी पेशेवर और व्यवस्थागत तरीके से अपना काम कर रही है और इस मामले में सामने आए तथ्यों की विस्तृत जानकारी अदालत को देगी। एजेंसी ने कहा कि वह 28 वर्षीय रिया से पूछताछ करने के साथ उसके भाई शौविक चक्रवर्ती (24), सैमुअल मिरांडा (33), घर में काम करने वाले दीपक सांवत से सामना कराकर मामले में और पता लगाना चाहती है।

यह भी पढें   चीन में 5.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप

एनसीबी ने बताया कि उसने मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्राप्त किए हैं जिससे संकेत मिलता है कि इन लोगों ने कथित तौर पर कुछ प्रतिबंधित ड्रग्स की खरीद की। एनसीबी ने इस मामले में पिछले हफ्ते तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com