Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेल्वे–ठेका सम्झौता रद्द करना स्वागतयोग्य, प्रधानमन्त्री और आगे बढेः थापा

 

काठमांडू, ८ सितम्बर । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा है कि विवादित रेलमार्ग निर्माण संबंधी ठेका सम्झौता रद्द कर सरकार ने स्वागतयोग्य काम किया है । अपने सामाजिक संजाल में ट्वीट करते हुन्होंने ऐसी प्रतिक्रिया दी है ।
अध्यक्ष थापा ने अपने ट्वीट में कहा है– ‘अनियमितता और भ्रष्टाचार के कारण विवादित काँकडभिट्टा–नरुवा रेलमार्ग निर्माण संबंधी ठेका रद्द कर सरकार ने स्वागतयोग्य काम किया है । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को धन्यवाद । अपेक्षा है कि प्रधानमन्त्री ओली अन्य भ्रष्टाचारजन्य काण्ड में हस्तक्षेप कर सके ।’
स्मरणीय है, पूर्व–पश्चिम विद्युतीय रेलमार्ग अन्तर्गत काँकडभिट्टा–इनरुवा रेलमार्ग निर्माण संबंधी ठेका सम्झौता विवादित होने के कारण रेलवे विभाग ने आज मंगलबार ही एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए रद्द किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com