अपने ही घर में रहकर जितिया पर्व मनाने के लिए प्रधानमन्त्री के किया आग्रह
काठमांडू, १० सितम्बर । आज पूर्वी तराईबासी एवं थारु समुदाय के महिलाओं के लिए विशेष दिन है । अर्थात् जितिया पर्व है । इस पर्व के अवसर पर प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने एक शुभकामना सन्देश जारी करते हुए कहा है कि सब लोग अपने ही घर में रहकर जितिया पर्व मनाया जाए । उनका मानना है कि कोभीड–१९ महामारी के कारण परिस्थिति असहज है, इसीलिए पर्व मनाते वक्त विशेष खयाल रखना चाहिए ।
जितिया पर्व मनानेवाले सम्पूर्ण परिवारजन को सु–स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि यह पर्व परम्परागत सद्भाव और प्रेम सन्देश प्रवाह करने के लिए महत्वपूर्ण है । उन्होंने अपने विज्ञप्ति में कहा है– ‘जितिया जैसे पर्व हम लोगों को परस्पर एकतार सहिष्णुता, सद्भाव और सुदृढ एकता के लिए प्रेरित करती है ।’

